Staff Nurse, CHO, ANM, GNM, BSc Nursing, Entrance Exam

🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process

 🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process RML Nursing Officer Vacancy 2026 का इंतजार देशभर के हजारों नर्सिंग अभ्यर्थी कर रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital – RML), नई दिल्ली, केंद्र सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित अस्पताल है, जहाँ Nursing Officer (Group ‘B’ Non-Gazetted) के पद पर भर्ती की जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको RML Nursing Officer Recruitment 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे – 👉 Notification Date 👉 Vacancy Details 👉 Eligibility Criteria 👉 Age Limit 👉 Salary 👉 Exam Pattern 👉 Selection Process 👉 Preparation Strategy 👉 Expected Cut Off 🔔 RML Nursing Officer Vacancy 2026 – Overview विवरण जानकारी भर्ती संस्था Dr. Ram Manohar Lohia Hospital (RML) पद का नाम Nursing Officer ग्रुप Group B (Non-Gazetted) वेतनमान Level-7 (₹44,900 – ₹1,42,400) जॉब लोकेशन New Delhi आवेदन मोड Online परीक्षा मोड CBT (Computer Based Test) चयन प्रक्रिया Written Exam + Document Verifica...

Special Hindi Questions for UPPSC STAFF NURSE 2023/uppsc staff nurse Hindi MCQs QUESTIONS

      *Special Hindi For UPPSC STAFF NURSE*                  

                        ***वाक्य-शुद्धि***

              ***Sentence-Correction***

   "वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई होता है। अतएव परिष्कृत भाषा के लिए वाक्य-शुद्धि का ज्ञान आवश्यक है । वाक्य-रचना में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय से संबंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं। इन्ही को आधार बनाकर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं।"

संज्ञा-संबंधी अशुद्धियाँ:-

1. हिन्दी के प्रचार में आज भी बड़े-बड़े संकट हैं।

(बड़ी-बड़ी बाधाएँ)

2. सीता ने गीत की दो-चार लड़ियाँ गायीं । 

(कड़ियाँ)

3. जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कथा चरितार्थ होती है। (कहावत)

4. वह मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं देता।

(मेरी बात पर)

5. नगर की सारी जनसंख्या भूखी है।

(जनता)

6. प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है। 

(धार पर)

7. कृषि हमारी व्यवस्था की रीढ़ है।

(का आधार)

8. पतिव्रता नारी को छूने का उत्साह कौन करेगा।

(साहस)

9. मुझे सफल होने की निराशा है। 

(आशा नहीं)

10. इस समस्या की औषध उसके पास है। 

(का समाधान)

11. गोलियों की बाढ़।

(बौछार)



(i) लिंग-संबंधी अशुद्धियाँ:-

1. परीक्षा की प्रणाली बदलना चाहिए।

(बदलनी)

2. हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दिया गया।

(दी गयी)

3. मुझे मजा आती है।

(आता)

4. देश की सम्मान की रक्षा करो ।

(के)

5. दंगे में बालक, युवा, नर-नारी सब पकड़ी गयीं।

(पकड़े गये)






                        ***Question Paper***

1. वाक्य के अशुद्ध भाग (त्रुटिपूर्ण भाग) का चयन कीजिए:- 

मैं गुवाहाटी गया (a)/ तो उस समय (b)/मेरे पास (c)/केवल बीस रुपये मात्र थे। (d)/ कोई त्रुटि नहीं।(e) 


Ans:-(d) केवल बीस रुपये थे।





2. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए:- राम राज्य में (a)/शेर और बकरी एक घाट (b)/पर पानी पीती थी। (c)/कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(c) पर पानी पीते थे।


3. अपराधी और(a)/निरपराधी का (b)/अन्तर करना (c)/कठिन है। (d)/कोई त्रुटि नहीं (e).


Ans:-(b) निरपराध का 


4. राजा दशरथ को (a)/ चार पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न (b)/ पैदा हुए थे। (c)/कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(a) राजा दशरथ के


5. जब पृथ्वी पर पाप और अत्याचार बढ़ते हैं (a)/तब ईश्वर किसी- न-किसी महापुरुषों के रूप में (b) / पृथ्वी पर अवतार लेता है। (c)/कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(b) तब ईश्वर किसी- न-किसी महापुरुष के रूप में



6. राम के धनुष भंग करते ही (a)/ दूसरे राजाओं के (b)/वक्ष पर साँप लोटने लगे। (c)/ कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(c) वक्ष पर साँप लोटने लगे।


7. आज भ्रष्टाचार हर क्षेत्र में (a)/ शिष्टाचार के रूप में (b)/जाना जाता है। (c)/कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(c) माना जाता है। 


8. छायावाद के युग में (a)/राष्ट्रवादी विचारधारा के (b)/उन्नत स्वर (c)/ सुनने को मिलता है। (d)/कोई त्रुटि नहीं (e).


Ans:-(d) सुनने को मिलते हैं। 



9. एक वर्ष से मैं जिस पुस्तक की रचना में संलग्न था (a)/आज उसे छपे आकार में देखकर (b)/मेरी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है । (c)/कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(b) आज उसे छपे रूप में देखकर 


10. दीपावली पर कुछ लोग (a)/ चमचमाती चाँदी के बर्तन (b)/खरीदने का लोभ संवरण न कर सके । (c)/कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(b) चाँदी के चमचमाते बर्तन


11. जीवन पथ पर (a)/ हमें सतत रूप से (b)/चलते रहना चाहिए। (c)/ कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(b) हमें सतत


12. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए- (a) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपस में लड़ाते रहें।

(b) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपसी लड़ाई से दूर उलझे रहें ।

(c) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपस में लड़ते रहें।

(d) नेताओं का हित इसमें है कि लोग उनसे लड़ते रहें।


Ans:-(c) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपस में लड़ते रहें।









13. स्वतन्त्रता-संग्राम में प्राण गँवाने वाले (a)/वीरों के सम्मान में सरकार ने (b)/एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। (c) / कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(d). कोई त्रुटि नहीं। 


14. चन्द्रमा की स्वच्छ चाँदनी (a)/जगती तल में, (b)/पृथ्वी तल और आकाश में फैली हुई हैं। (c)/कोई त्रुटि नहीं (d).


Ans:-(b) जगती तल


15. महात्माओं का (a)/वैराग भी समय (b)/के परिवर्तन की अपेक्षा (c) / नहीं रखता। (d) कोई त्रुटि नहीं (e).


Ans:-(b) वैराग्य भी समय

 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BTSC Staff Nurse Previous Year solved Questions paper/Staff Nurse MCQs QUESTIONS//Bihar Staff Nurse Questions and answers//

High Risk Pregnancy//ANM MCQs QUESTIONS//ANM Previous Year Questions//

ANM Previous Year Solved Questions (One-liners)//ANM Onliner Questions answer in Hindi//ANM QUESTIONS AND ANSWER 2025