Staff Nurse, CHO, ANM, GNM, BSc Nursing, Entrance Exam

🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process

 🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process RML Nursing Officer Vacancy 2026 का इंतजार देशभर के हजारों नर्सिंग अभ्यर्थी कर रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital – RML), नई दिल्ली, केंद्र सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित अस्पताल है, जहाँ Nursing Officer (Group ‘B’ Non-Gazetted) के पद पर भर्ती की जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको RML Nursing Officer Recruitment 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे – 👉 Notification Date 👉 Vacancy Details 👉 Eligibility Criteria 👉 Age Limit 👉 Salary 👉 Exam Pattern 👉 Selection Process 👉 Preparation Strategy 👉 Expected Cut Off 🔔 RML Nursing Officer Vacancy 2026 – Overview विवरण जानकारी भर्ती संस्था Dr. Ram Manohar Lohia Hospital (RML) पद का नाम Nursing Officer ग्रुप Group B (Non-Gazetted) वेतनमान Level-7 (₹44,900 – ₹1,42,400) जॉब लोकेशन New Delhi आवेदन मोड Online परीक्षा मोड CBT (Computer Based Test) चयन प्रक्रिया Written Exam + Document Verifica...

क्षोभ मंडल क्या है?(Troposphere)

क्षोभ मंडल__ यह वायुमंडल का सबसे नीचे का संस्तर है।
इसकी ऊंचाई सतह से लगभग 13 किलोमीटर है। यह ध्रुव के निकट 8 किलोमीटर की ऊंचाई तक है। छोभ मंडल की मोटाई विषुवत वृत्त पर सबसे अधिक है, क्योंकि तेज वायु प्रवाह के कारण ताप का अधिक ऊंचाई तक संवहन किया जाता है। इस संस्तर में धूल कण तथा जलवाष्प मौजूद होते हैं। समस्त मौसमी परिवर्तन इसी संस्तर में होता है। इस संस्तर में प्रत्येक 165 मीटर की ऊंचाई पर तापमान 1 सेंटीग्रेड से गिर जाता है। इसे ताप को सामान्य हास दर कहा जाता है।
जैविक क्रिया के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण संस्तर है। क्षोभ मंडल और समताप मंडल को अलग करने वाले भाग को क्षोभ सीमा कहते हैं।


समताप मंडल______(stratosphere) प
ट्रोपोज से ऊपर 50 किलोमीटर की ऊंचाई तक समताप मंडल का विस्तार है।
इस मंडल की एक महत्वपूर्ण विशेषता ओजोन परत की उपस्थिति है। इस मंडल के निचले भाग में 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होता, इसलिए इसे समताप मंडल कहते हैं। इसके ऊपर तापमान में वृद्धि होती है।


ओजोन मंडल (ozonosphere)____समताप मंडल के निचले भाग में 15 किलोमीटर (9 मील) से 35 किलोमीटर के बीच O3 (ozone) गैस का मंडल होता है।
इसकी ऊपरी सीमा 55 किलोमीटर तक भी बताई जाती है। यह गैस सूर्य से निकलने वाली अत्यंत गर्म पराबैंगनी किरणों (ultraviolet rays) को सोख लेती है। इसमें निहित ओजोन गैस से(O3) के साथ UV किरणें ओजोन का आणविक विघटन करती है।

मध्य मंडल (mesophere)___50 किलोमीटर से 80 किलोमीटर की ऊंचाई वाला वायुमंडलीय भाग मध्य मंडल कहलाता है। जिसमें तापमान में ऊंचाई के साथ हॉस होता है। वास्तव में स्ट्रेटोपास (50 किलोमीटर) पर तापमान की वृद्धि समाप्त हो जाती है तथा और ऊपर जाने पर इसमें हास होता जाता है तथा 80 किलोमीटर की ऊंचाई पर तापमान ___100°C हो जाता है। इस न्यूनतम तापमान की सीमा को मेसोपास कहते हैं, जिसके ऊपर जाने पर तापमान में पुनः वृद्धि हो जाती है।


आयन मंडल (lono sphere) धरातल से 80 से 640 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तृत वायुमंडल के भाग को आयन मंडल कहते हैं।
 NCERT- 2008 के अनुसार इस मंडल की ऊंचाई 80 से 400 किलोमीटर बताई गई है। ऊंचाई के साथ इस मंडल में तापमान की वृद्धि होती है। इस भाग में विस्मयकारी विद्युतीय एवं चुंबकीय घटनाएं घटित होती रहती है। ब्रह्मांड किरणों का परिरक्षण होता है।

1- वायुमंडल का सबसे नीचे का संस्तर कौन सा है?
उत्तर- क्षोभ मंडल
2- वायुमंडल के निचले भाग में अवस्थित होते हैं___
उत्तर-धूल कण
3- वायुमंडल का विस्तार लगभग मिलता है?
उत्तर- 10000 किलोमीटर
4- समस्त मौसमी घटनाएं संभव होती है?
उत्तर- क्षोभ मंडल पर
5- जो मंडल में कितनी ऊंचाई के पश्चात तापमान 1 सेंटीग्रेड से घटता है।
उत्तर- 165 मीटर
6- वायुमंडल की समस्त जलवायु गतिविधियां किस मंडल की विशेषताएं हैं।
उत्तर- क्षोभ मंडल
7- नागरिक उड्डयन की दृष्टि से वायुमंडल की परत उत्तम मानी जाती है।
उत्तर- समताप मंडल
8- संवहनीय मंडल तथा विक्षोभ मंडल कहा जाता है___
उत्तर- क्षोभ मंडल को

9- समताप मंडल की एक प्रमुख विशेषता क्या है?
उत्तर- ओजोन परत
10- वायुयान चालकों के लिए उत्तम मंडल होता है___
उत्तर- समताप मंडल































टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

High Risk Pregnancy//ANM MCQs QUESTIONS//ANM Previous Year Questions//

BTSC Staff Nurse Previous Year solved Questions paper/Staff Nurse MCQs QUESTIONS//Bihar Staff Nurse Questions and answers//

ANM Previous Year Solved Questions (One-liners)//ANM Onliner Questions answer in Hindi//ANM QUESTIONS AND ANSWER 2025