Staff Nurse, CHO, ANM, GNM, BSc Nursing, Entrance Exam

🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process

 🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process RML Nursing Officer Vacancy 2026 का इंतजार देशभर के हजारों नर्सिंग अभ्यर्थी कर रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital – RML), नई दिल्ली, केंद्र सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित अस्पताल है, जहाँ Nursing Officer (Group ‘B’ Non-Gazetted) के पद पर भर्ती की जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको RML Nursing Officer Recruitment 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे – 👉 Notification Date 👉 Vacancy Details 👉 Eligibility Criteria 👉 Age Limit 👉 Salary 👉 Exam Pattern 👉 Selection Process 👉 Preparation Strategy 👉 Expected Cut Off 🔔 RML Nursing Officer Vacancy 2026 – Overview विवरण जानकारी भर्ती संस्था Dr. Ram Manohar Lohia Hospital (RML) पद का नाम Nursing Officer ग्रुप Group B (Non-Gazetted) वेतनमान Level-7 (₹44,900 – ₹1,42,400) जॉब लोकेशन New Delhi आवेदन मोड Online परीक्षा मोड CBT (Computer Based Test) चयन प्रक्रिया Written Exam + Document Verifica...

भारतीय राज्य व्यवस्था (Indian constitution)

 1- संविधान के 15वां तथा 18वां भाग का विषय क्या है?

उत्तर- क्रमशः निर्वाचन तथा आपात उपबंध

2- प्रथम लिखित संविधान किसने दिया था?

उत्तर- अमेरिका ने

3- सबसे बड़ा लिखित संविधान किस देश का है?

उत्तर- भारत

4- नए राज्यों का प्रवेश या स्थापना की शक्ति किसमें प्रदान की गई है?

उत्तर- अनुच्छेद 2 में

5- अनुच्छेद 3 के तहत नए राज्यों का निर्माण और क्षेत्र सीमा में विस्तार करने का या नामों में परिवर्तन करने का अधिकार किसको है?

उत्तर- संसद को

6- भाषाई आधार पर गठित प्रथम राज्य कौन सा है?

उत्तर- आंध्र प्रदेश (गठन 1953 में)

7- सातवा संवैधानिक संशोधन (1956) किससे संबंधित है?

उत्तर- भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन से

8- राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर- फजल अली

9- असम राज्य का गठन कब हुआ था?

उत्तर- 1956 में

10- गोवा पूर्ण राज्य कब बना?

उत्तर- 56 वां संशोधन 1987 द्वारा

11- सिक्किम को 22 वां राज्य का दर्जा कब प्राप्त हुआ था?

उत्तर- 36 वां संविधान संशोधन 1975 द्वारा

12- दिल्ली को राजधानी का पूर्ण दर्जा कब मिला था?

उत्तर- 69 वां संविधान संशोधन 1991 द्वारा

13- संविधान की संप्रभुता किसमें निहित है?

उत्तर- जनता में

14- भारतीय संविधान में संघी व्यवस्था (प्रशासनिक ढांचा का मॉडल) कहां से लिया गया है?

उत्तर- कनाडा से

15- भारतीय संसदीय शासन प्रणाली एवं विधि निर्माण प्रक्रिया प्रभावित है___

उत्तर- ब्रिटेन से

16- भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य कहां से लिए गए हैं?

उत्तर- क्रमशः  संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस से

17- राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत कहां से लिए गए हैं?

उत्तर- आयरलैंड के संविधान से

18- राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत संविधान में वर्णित हैं__

उत्तर- भाग 4 में (अनुच्छेद 36-51)

19- संविधान में आपातकालीन उपबंध कहां से लिए गए हैं?

उत्तर- जर्मनी के संविधान से

20- संविधान में समवर्ती सूची का विषय कहां से लिया गया है?

उत्तर- ऑस्ट्रेलिया के संविधान से

21- संविधान संशोधन की प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है?

उत्तर- दक्षिण अफ्रीका

22- संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्ति प्रदान की गई है___

उत्तर- अनुच्छेद 368 के द्वारा (भाग 20)

23- संविधान में प्रथम संशोधन हुआ____

उत्तर- 1951 में

24- वर्तमान में राज्य ,संघ और समवर्ती सूची में वर्णित विषयों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 62,98 और 52

25- समवर्ती सूची के विषयों पर विधि निर्माण की शक्ति प्राप्त है___

उत्तर- केंद्र और राज्य दोनों को

26- वन एवं पर्यावरण विषय हैं___

उत्तर- समवर्ती सूची का

27- कानून व्यवस्था किस का विषय है?

उत्तर- राज्य सूची का

28- शिक्षा समाचार पत्र किस का विषय है?

उत्तर- समवर्ती सूची का

29- रेल ,डाक ,रक्षा किस का विषय है?

उत्तर- संघ सूची का

30- पंचायती राज किस का विषय है?

उत्तर- राज्य सूची का

31- ग्यारहवीं अनुसूची किससे संबंधित है?

उत्तर- पंचायती राज्य से

32- पंचायती राज का सबसे छोटा अंग कौन सा है?

उत्तर- ग्राम पंचायत

33- ग्राम पंचायत के चुनाव की जिम्मेदारी किसकी है?

उत्तर- राज्य सरकार की

34- पंचायत स्तर पर राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कौन करता है?

उत्तर- ग्राम सेवक

35- पंचायती राज व्यवस्था (त्रिस्तरीय) शुरू की गई थी?

उत्तर- बलवंत राय मेहता समिति की रिपोर्ट पर

36- सबसे पहले पंचायती राज्य व्यवस्था लागू की गई थी?

उत्तर- 2 अक्टूबर ,1959 में (नागौर ,राजस्थान)

37- 73वां संविधान संशोधन ( 1992 )किससे संबंधित है?

उत्तर- पंचायती राज्य व्यवस्था से

38- भारत में किस प्रकार की नागरिकता का प्रावधान है?

उत्तर- एकल नागरिकता

39- भारत की नागरिकता लेने तथा खोने के लिए न्यूनतम अवधि क्या है?

उत्तर- 10 तथा 7 वर्ष

40- मौलिक अधिकार संविधान के किस भाग में वर्णित है?

उत्तर- भाग 3 में (अनुच्छेद 12-35)

41- मूल संविधान में मौलिक अधिकार थे___

उत्तर- 7

42- वर्तमान में मौलिक अधिकार हैं?

उत्तर- 6

43- संपत्ति के अधिकार को मूल अधिकार की सूची से हटा कर विधिक अधिकार (अनुच्छेद-300 क) कर दिया गया__

उत्तर- 44 वां संविधान संशोधन 1978 द्वारा

44- मौलिक अधिकारों को संशोधित करने का अधिकार किसको है?

उत्तर- संसद को

45- व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण रिट याचिका क्या है?

उत्तर- हैवीयस कापर्स

46 वर्तमान में अनुच्छेद 15 'क' में वर्णित मूल कर्तव्य की संख्या कितनी है?

उत्तर- 11

47- मूल कर्तव्य को शामिल किया गया है?

उत्तर- 42वां संविधान संशोधन 1976 के द्वारा

48- मौलिक कर्तव्य को संविधान में किस समिति की अनुशंसा पर जोड़ा गया था?

उत्तर- सरदार स्वर्ण सिंह

49- अस्पृश्यता का अंत किसमें किया गया है?

उत्तर- अनुच्छेद 17 में

50- अस्पृश्यता विरोधी अधिनियम कब बना था?

उत्तर- 1955 में

51- प्रेस की स्वतंत्रता किस में वर्णित है?

उत्तर- अनुच्छेद 19 (1)(क) में

52- चौथा स्तंभ किसे इंगित करता है?

उत्तर- प्रेस को

53- प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता वर्णित है?

उत्तर- अनुच्छेद 21 में

54- अल्पसंख्यक वर्गों के हितों का संरक्षण दिया गया है?

उत्तर- अनुच्छेद 29 में

55- 6 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा अनिवार्य किया गया है?

उत्तर- 86 वां संविधान संशोधन 2002 के द्वारा

56- 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा जोखिम भरा काम करवाना अपराध है?

उत्तर- अनुच्छेद 24 के तहत

57- संसद के अंग हैं___

उत्तर- राष्ट्रपति, राज्यसभा ,लोकसभा

58- भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है?

उत्तर- राष्ट्रपति

59- भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर- डॉ राजेंद्र प्रसाद

60- तीनों सेनाओं का सेनापति कौन होता है?

उत्तर- राष्ट्रपति

61- संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार राष्ट्रपति पद की व्यवस्था की गई है?

उत्तर- अनुच्छेद 52

62- संसद के प्रत्येक अधिवेशन का उद्घाटन कौन करता है?

उत्तर- राष्ट्रपति

63- राष्ट्रपति त्यागपत्र किसे सौंपते है?

उत्तर- उपराष्ट्रपति को

64- राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है?

उत्तर- 5 वर्ष

65- राष्ट्रपति को उसके पद से हटाने की एकमात्र प्रक्रिया कौन सी है?

उत्तर- महाभियोग (अनुच्छेद 61 के तहत)

66- राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने पर सूचना दी जाती है___

उत्तर- 14 दिन पूर्व राष्ट्रपति को ही

67- राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति और राज्यपाल पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?

उत्तर- 35 वर्ष

68- लोकसभा कौन भंग करता है?

उत्तर- राष्ट्रपति (अनुच्छेद 85 के तहत)

69- मृत्युदंड क्षमा करने का अधिकार किसको है?

उत्तर- राष्ट्रपति को(अनुच्छेद 72 के अनुसार)

70- एकमात्र मुख्य न्यायाधीश जिन्होंने राष्ट्रपति के पद पर कार्य किया?

उत्तर- एम हिदायतुल्लाह















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BTSC Staff Nurse Previous Year solved Questions paper/Staff Nurse MCQs QUESTIONS//Bihar Staff Nurse Questions and answers//

High Risk Pregnancy//ANM MCQs QUESTIONS//ANM Previous Year Questions//

ANM Previous Year Solved Questions (One-liners)//ANM Onliner Questions answer in Hindi//ANM QUESTIONS AND ANSWER 2025