Staff Nurse, CHO, ANM, GNM, BSc Nursing, Entrance Exam
संविधान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
1- किस वर्ष में जन गण मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था?
उत्तर- वर्ष 1950 में
व्याख्या**" संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। राष्ट्रीय गान को गाने का समय लगभग 52 सेकंड है।
2- संपूर्ण राष्ट्रगान का वादन काल है___
उत्तर- 52 सेकंड
3- भारत शासन द्वारा राजकीय चिन्ह कब से अंगीकृत किया गया था?
उत्तर+ 26 जनवरी 1950
व्याख्या*** भारत शासन द्वारा राजकीय चिन्ह को 26 जनवरी 1950 को अधिकृत किया गया था यह सारनाथ (वाराणसी) स्थित अशोक के स्तंभ के शीर्ष की अनुकृति है।
4- भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम कब स्वीकार किया?
उत्तर- 22 जुलाई 1947 को
व्याख्या*** भारत की संविधान सभा ने अपने चौथे अधिवेशन (14 जुलाई 1947 से 31 जुलाई 1947 तक) में 22 जुलाई 1947 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया गया। राष्ट्रीय ध्वज के बीच चक्र में चौबीस तीलियां है तथा राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई लंबाई का अनुपात 2:3 है।
5- भारत के राष्ट्रीय पशु क्या है?
उत्तर- बाघ
व्याख्या*** भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ (पैंथेरा टाइग्रेस लिन्न्यास) है। देश में बाघों की घटती संख्या को देखते हुए अप्रैल, 1973 में बाघ परियोजना शुरू की गई थी।
6- भारत का राष्ट्रीय पुष्प कौन सा है?
उत्तर- कमल
व्याख्या*** भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल है जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक है इसका वैज्ञानिक नाम नेलम्बो
न्यूसिफेरा है।
7- भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है?
उत्तर- मोर
व्याख्या*** भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर (वैज्ञानिक नाम पाव क्रिस्टेटस) है। ज्ञातव्य है कि भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, राष्ट्रीय पुष्प कमल, राष्ट्रीय फल आम, तथा राष्ट्रीय वाक्य सत्यमेव जयते जो सारनाथ (वाराणसी) स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है।
8- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में चक्र किसका प्रतीक है?
उत्तर- न्याय का
व्याख्या*** भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है जिसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्थान पर बने चक्र से लिया गया है इसमें 24 तीलियां हैं। यह न्याय का प्रतीक है।
9- भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद किसने कहा था?
उत्तर-जी ऑस्टिन
व्याख्या**** भारतीय संविधान की प्रकृति संघात्मक और एकात्मक है इसके संबंध में विद्वानों में मतभेद है।
कुछ विद्वान इसे संघात्मक संविधान की संज्ञा देते हैं, जबकि कुछ विद्वान इसे एकात्मक संविधान मानते हैं।
जी. आस्टिन के अनुसार, भारत का संविधान सहकारी परिसंघीय संविधान है, जबकि के.सी. व्हीयर के अनुसार, भारत का संविधान अर्ध संघीय है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें