Staff Nurse, CHO, ANM, GNM, BSc Nursing, Entrance Exam

🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process

 🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process RML Nursing Officer Vacancy 2026 का इंतजार देशभर के हजारों नर्सिंग अभ्यर्थी कर रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital – RML), नई दिल्ली, केंद्र सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित अस्पताल है, जहाँ Nursing Officer (Group ‘B’ Non-Gazetted) के पद पर भर्ती की जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको RML Nursing Officer Recruitment 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे – 👉 Notification Date 👉 Vacancy Details 👉 Eligibility Criteria 👉 Age Limit 👉 Salary 👉 Exam Pattern 👉 Selection Process 👉 Preparation Strategy 👉 Expected Cut Off 🔔 RML Nursing Officer Vacancy 2026 – Overview विवरण जानकारी भर्ती संस्था Dr. Ram Manohar Lohia Hospital (RML) पद का नाम Nursing Officer ग्रुप Group B (Non-Gazetted) वेतनमान Level-7 (₹44,900 – ₹1,42,400) जॉब लोकेशन New Delhi आवेदन मोड Online परीक्षा मोड CBT (Computer Based Test) चयन प्रक्रिया Written Exam + Document Verifica...

भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Geography questions answer)

 प्राकृतिक वनस्पति


प्रश्न- भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार का वन सर्वाधिक वृहत क्षेत्र में पाया जाता है? 

A) पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन

B) उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन

C) उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन

D) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन

उत्तर- उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन

****** व्याख्या***** उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती ( पतझड़ी) वन भारत में सर्वाधिक वृहत् क्षेत्र में पाया जाता है ।उष्णकटिबंधीय आंर्द्र पर्णपाती  वन दूसरा सर्वाधिक विस्तार वाला वन है सागौन तथा साल इसके महत्वपूर्ण उत्पाद है। 

प्रश्न- कत्था बनाने हेतु किस पेड़ की लकड़ी का उपयोग होता है? 

A) साल

B) खैर

C) बबूल

D) साजा

उत्तर- खैर

******* व्याख्या****** कथा खैर की लकड़ी से प्राप्त किया जाता है ।भारत भर में विशेषकर शुष्क क्षेत्रों में पाए जाते हैं। 

प्रश्न- भोजन पत्र वृक्ष  मिलता है? 

A) अरावली पर्वतमाला में

B) हिमालय में

C) नीलगिरी श्रृंखलाओं में

D) विन्ध्याचल पर्वतमाला में

उत्तर- हिमालय में

******* व्याख्या***** भोजन पत्र वृक्ष हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाला वृक्ष है  ।पेड़ का सफेद कागज की तरह छाल लिखने के लिए प्राचीन समय से इस्तेमाल होता रहा है । यह वृक्ष 4500 मी. की ऊंचाई तक उगता है। 

प्रश्न- पश्चिमी हिमाचल की शीतोष्ण पेटी ( Temperate Zone)  में निम्नलिखित में किस एक वृक्ष का बाहुल्य हैं? 

A) चीड़

B) देवदार

C) सिल्वर फर

D) नीला पाइन

उत्तर- देवदार

******व्याख्या****** पश्चिमी हिमालय की शीतोष्ण कटिबंधीय वन पेटी 1500-3600 मी. क्यों ऊंचाई के मध्य विस्तृत है. इस पेटी में शीतोष्ण कटिबंधीय वनों का विस्तार मिलता है जिन के प्रमुख वृक्ष ओक, फर, देवदार स्प्रूस चेस्टनट , सिडार, चीड़ है. यहां देवदार के वृक्ष अन्य की अपेक्षा अधिक मात्रा में है.

प्रश्न- सागौन तथा साल किसके उत्पादन हैं? 

A) उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ी वन

B) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

C) उष्णकटिबंधीय कटीले वन

D) पर्वतीय वन

उत्तर- उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ी वन

प्रश्न- निम्न में से किस पौधे में फूल नहीं होते? 

A) कटहल

B) गूलर

C) ऑर्किड

D) फर्न

उत्तर-फर्न

*******व्याख्या***** फर्न (fern) एक संवहनी पौधा है.यह पौधे बीज रहित होते हैं.इन पौधों में फूल नहीं लगते हैं.

प्रश्न- पश्चिमी हिमालय में उच्च पर्वतीय वनस्पति 3000 मीटर ऊंचाई तक ही उपलब्ध होती है जबकि पूर्वी हिमालय में वह 4000 मीटर की ऊंचाई तक उपलब्ध होती है एक ही पर्वत संख्या में इस विविधा का कारण है? 

A) पूर्वी हिमालय का पश्चिमी हिमालय से अधिक ऊंचा होना

B) पूर्वी हिमालय का भूमध्य रेखा और समुद्र तट से पश्चिमी हिमालय की अपेक्षा अधिक निकट होना

C) पूर्वी हिमालय में पश्चिमी हिमालय की अपेक्षा अधिक मानसूनी वर्षा होना

D) पूर्वी हिमालय की चट्टानों का पश्चिमी हिमालय की चट्टानों से अधिक उर्वर होना

उत्तर- पूर्वी हिमालय का भूमध्य रेखा और समुद्र तट से पश्चिमी हिमालय की अपेक्षा अधिक निकट होना

********व्याख्या******* क्योंकि पूर्वी हिमालय पश्चिमी हिमालय की अपेक्षा समुद्र एवं भूमध्य रेखा से अधिक निकट स्थित है .अतः पूर्वी हिमालय में हिम रेखा की ऊंचाई अधिक मिलती है फल स्वरुप वनस्पति की ऊंचाई भी पश्चिमी हिमालय की अपेक्षा अधिक मिलती है.

प्रश्न- लंबी जड़ों और नुकीले काटों अथवा शुलयुक्त झाड़ियों और लघु वृक्षों वाले आरक्षित अवरुद्ध वन समान्य रूप से पाए जाते हैं? 

A) पूर्वी ओडिशा में

B ) पूर्वोत्तर तमिलनाडु में

C) शिवालिक और तराई क्षेत्र में

D) पश्चिमी आंध्र प्रदेश में

उत्तर- पश्चिमी आंध्र प्रदेश में

******** व्याख्या****** उपयुक्त प्रश्न में दी गई विशेषताएं उष्णकटिबंधीय कांटेदार वनों से संबंधित हैं .यह वन क्षेत्रों में पाए जाते हैं .जहां वर्षा की मात्रा 50 -75 सेमी. के मध्य होती है पश्चिमी आंध्रप्रदेश ऐसा ही क्षेत्र है .इन वनों के अन्य क्षेत्रों में द. प. पंजाब ,पश्चिमी हरियाणा, मध्यवर्ती एवं पूर्वी राजस्थान ,पश्चिमी मध्य प्रदेश कच्छ एवं सौराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रप्रमुख हैं.

प्रश्न- निम्न में से कौन सा वृक्ष समुद्र तल से सर्वाधिक ऊंचाई पर पाया जाता है? 

A) देवदार

B) चीड़

C) साल

D) सागौन

उत्तर- देवदार

********* व्याख्या******* देवदार के वृक्ष पश्चिमी हिमालय में 1500 से 2500 मीटर की ऊंचाई के मध्य पाए जाते हैं यही समुद्र तल से सर्वाधिक ऊंचाई पर पाया जाने वाला वृक्ष है अन्य का विवरण इस प्रकार है.

चीड (chir) - यह हिमालय क्षेत्र में 900 -1000 मीटर की ऊंचाई के मध्य पाया जाता है.

साल - यह मुख्यता उप हिमालय क्षेत्र ,मध्य भारत के पूर्वी भाग तथा तमिलनाडु में मिलता है.

सागौन (Trak)  - इसके वृक्ष मध्य भारत छत्तीसगढ़ उड़ीसा कर्नाटक तमिलनाडु गुजरात एवं महाराष्ट्र में पाए जाते हैं.

प्रश्न- निम्नलिखित में किस राज्य के वनों का वर्गीकरण अर्ध्द उष्णकटिबंधीय के रूप में किया जाता है? 

A) केरल

B) मध्य प्रदेश

C) तमिलनाडु

D) कर्नाटक

उत्तर- मध्य प्रदेश

******* व्याख्या******* उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन या अर्द्ध कटिबंधीय  वनों का विस्तार मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में पाया जाता है.

प्रश्न- सामाजिक वानिकी में प्रयुक्त बहू- उद्देश्य वृक्ष का एक उदाहरण है ? 

A) शीशम

B) ढाक

C) यूकेलिप्टस

D) खेजरी

उत्तर- खेजरी

******** व्याख्या******* सामाजिक वानिकी में प्रयुक्त बहुउद्देशीय रस का उदाहरण खेजरी है .खेजरी वृक्ष को मनु स्थल का राजा कहा जाता है .खेजरी का उपयोग पशुओं के चारा ,ईंधन तथा औषधि के रूप में किया जाता है.इसके उद्देश्य उपयोग तथा अधिक तापमान सहन करने की क्षमता तथा कम पानी की आवश्यकता के कारण सामाजिक वानिकी कार्यक्रम में इसे वरीयता दी गई है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

High Risk Pregnancy//ANM MCQs QUESTIONS//ANM Previous Year Questions//

BTSC Staff Nurse Previous Year solved Questions paper/Staff Nurse MCQs QUESTIONS//Bihar Staff Nurse Questions and answers//

ANM Previous Year Solved Questions (One-liners)//ANM Onliner Questions answer in Hindi//ANM QUESTIONS AND ANSWER 2025