Staff Nurse, CHO, ANM, GNM, BSc Nursing, Entrance Exam

🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process

 🏥 RML Nursing Officer Vacancy 2026: Notification, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Selection Process RML Nursing Officer Vacancy 2026 का इंतजार देशभर के हजारों नर्सिंग अभ्यर्थी कर रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital – RML), नई दिल्ली, केंद्र सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित अस्पताल है, जहाँ Nursing Officer (Group ‘B’ Non-Gazetted) के पद पर भर्ती की जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको RML Nursing Officer Recruitment 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे – 👉 Notification Date 👉 Vacancy Details 👉 Eligibility Criteria 👉 Age Limit 👉 Salary 👉 Exam Pattern 👉 Selection Process 👉 Preparation Strategy 👉 Expected Cut Off 🔔 RML Nursing Officer Vacancy 2026 – Overview विवरण जानकारी भर्ती संस्था Dr. Ram Manohar Lohia Hospital (RML) पद का नाम Nursing Officer ग्रुप Group B (Non-Gazetted) वेतनमान Level-7 (₹44,900 – ₹1,42,400) जॉब लोकेशन New Delhi आवेदन मोड Online परीक्षा मोड CBT (Computer Based Test) चयन प्रक्रिया Written Exam + Document Verifica...

विश्व एवं भारत का भूगोल

 1- वे ग्रह जिनके उपग्रह नहीं है वह कौन से है?

A- पृथ्वी एवं बृहस्पति

B- बुध एवं शुक्र

C- बुध एवं शनि

D- शुक्र एवं मंगल

उत्तर- बुध एवं शुक्र

व्याख्या**** 

ग्रहों का नाम।                   उपग्रह की संख्या

बुध                                 शून्य

शुक्र                                शून्य

पृथ्वी                                1

मंगल                                2

 बृहस्पति                          16

शनि                                 22

यूरेनस                              15

नेप्च्यून                              8

प्लूटो                                4


2- सरदार सरोवर योजना से लाभान्वित होने वाले राज्य हैं____

A-गुजरात ,महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान

B- आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश ,गुजरात एवं महाराष्ट्र

C- उड़ीसा, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र

D- मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र


उत्तर- गुजरात, महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश एवं राजस्थान

व्याख्या*** सरदार सरोवर बांध परियोजना गुजरात के भड़ौच जिले में बादगांम के निकट नर्मदा नदी पर बनाई जाने वाली गुजरात, मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र ,राजस्थान की बहुउद्देशीय परियोजना है।


3- निम्नलिखित में से कौन सा एक लैगून नहीं है?

A- अष्टमुदी झील

B- चिल्का झील

C- पेरियार झील

D- पुलीकट झील


उत्तर- पेरियार झील


व्याख्या*** समुद्र से पृथक होकर तटीय क्षेत्रों में निर्मित छिछली खारे पानी की झीले लैगून झीलें कहलाती है।

पेरियार झील- 55 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की एक कृत्रिम झील है। अतः यह लैगून नहीं है। पेरियार झील पेरियार नदी से जल प्राप्त करती है।


4- चिल्का झील जहां स्थित है, वह है___

A- कर्नाटक तट

B- मालाबार तट

C- कोंकण तट

D- उत्तरी सरकार तट


उत्तर- उत्तरी सरकार तट


व्याख्या*** चिल्का झील (Chilika Lake) भारत के उड़ीसा राज्य में महानदी के मुहाने पर स्थित खारे पानी की लैगून झील है। ओडिशा तट को भौगोलिक दृष्टि से उत्तरी सरकार तट भी कहा जाता है।


5- वेम्बनाद झील है____

A- आंध्र प्रदेश में

B- केरल में

C- उड़ीसा में

D- तमिलनाडु में


उत्तर- केरल में


व्याख्या*** वेम्बनाद झील केरल की सबसे बड़ी झील है या 96 किलोमीटर लंबी तथा 14.48 किलोमीटर चौड़ी है। केरल के कोट्टायम, अलपुझा व एर्नाकुलम जिलों की सीमाओं को वेंम्बनाद झील स्पर्श करती है।


6- भेड़ाघाट पर कौन सा जलप्रपात स्थित है?

A- धुआंधार

B- दुग्ध धारा

C- कपिल धारा

D- चचाई


उत्तर- धुंआधार


व्याख्या*** मध्यप्रदेश में धुआंधार जलप्रपात भेड़ाघाट पर स्थित है। यह जबलपुर  जिले में स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 30 मीटर है। यह प्रपात नर्मदा नदी पर स्थित है।


7- भारत के निम्न झरनों में से सर्वाधिक ऊंचाई वाला झरना कौन सा है?

A- बर्ची पानी झरना

B- जोग झरना

C- मीनमटी झरना

D- कुंचिकल झरना


उत्तर- कुंचिकल झरना


व्याख्या*** विश्व जल प्रपात डेटाबेस की वर्तमान स्थिति के अनुसार भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात नोहकाकालीकई (मेघालय) प्रपात है। अनेक आधिकारिक भारतीय स्रोतों में अभी भी भारत का सर्वाधिक ऊंचा जलप्रपात कुंचिकल प्रदर्शित है।

विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पूछे गए प्रश्नों में भी भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कुंचिकल को ही माना गया था।


8- निम्नलिखित में से कुंचीकल जलप्रपात की सही ऊंचाई कौन सी है?

A- 335 मीटर

B- 337 मीटर

C- 399 मीटर

D- 455 मीटर


उत्तर- 455 मीटर


व्याख्या*** विश्व जल प्रपात द्वारा बेस के अनुसार कुंचिकल जलप्रपात की ऊंचाई 455 मीटर है।


9- किस नदी पर शिवसमुद्रम जलप्रपात अवस्थित है?

A- कृष्णा

B- गोदावरी

C- कावेरी

D- महानदी


उत्तर- कावेरी


व्याख्या*** शिवसमुद्रम जलप्रपात कावेरी नदी पर अवस्थित है। इस नदी का उद्गम कर्नाटक के कुंगे जिले की ब्रम्हगिरी पहाड़ियों से होता है। इस का अपवाह क्षेत्र कर्नाटक केरल एवं तमिलनाडु विस्तृत है।


10- हुंडू प्रपात निर्मित है___

A- इंद्रावती पर

B- कावेरी पर

C- स्वर्णरेखा नदी पर

D- उपर्युक्त में से कोई नहीं


उत्तर- स्वर्णरेखा नदी पर


व्याख्या*** हुंडरू प्रभात रांची से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्वर्ण रेखा नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 98 मीटर (322 फीट) है।


11- भारत के निम्न जलप्रपातों में से कौन गोवा में स्थित है?

A- धुआंधार प्रपात

B- दूधसागर प्रपात

C- नोखालीकई प्रपात

D- लैंडसिंग प्रपात


उत्तर- दूधसागर प्रपात


व्याख्या*** दूधसागर जलप्रपात पश्चिमी घाट में स्थित है। यह गोवा और कर्नाटक की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है।


12- भारत के किस राज्य में फुलहर झील स्थित है?

A- मध्यप्रदेश में

B- उत्तराखंड में

C- उत्तर प्रदेश में

D- बिहार में


उत्तर- उत्तर प्रदेश में


व्याख्या** फुलहर झील से गोमती नदी की उत्पत्ति हुई है, यह पीलीभीत जिले (उत्तर प्रदेश) के मादो टांडा के पास स्थित है।


13- निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी (झीलऔर राज्य) सुमेलित है।

A- लोकटक झील -मणिपुर

B- उदय सागर झील- आंध्र प्रदेश

C- डीडवाना झील- हरियाणा

D- कोलेरू झील- उड़ीसा


उत्तर- लोकटक झील- मणिपुर


व्याख्या*** प्रश्न के अनुसार लोकटक झील मणिपुर में स्थित है जबकि डीडवाना और उदय सागर जिले राजस्थान में तथा कोलेरू झील- आंध्र प्रदेश में स्थित है।


14- निम्नांकित में से कौन दो भारतीय राज्यों की साझेदारी वाली झील है?

A- चिल्का

B- कोलेरू

C- लोनार

D- पुलीकट


उत्तर- पुलीकट


व्याख्या*** पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। यह झील आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है। श्रीहरिकोटा द्वीप इसे बंगाल की खाड़ी से अलग करता है।


15- भारत की निम्न झीलों में से कौन सी झील जम्मू एवं कश्मीर में स्थित है?

A- वुलर झील

B- कोलेरू झील

C- अनचार झील

D- हमीरसर झील


उत्तर- अनचार झील


व्याख्या*** कोलेरू झील आंध्र प्रदेश में, हमीरसर झील गुजरात में जबकि अंचार झील श्रीनगर जम्मू कश्मीर में स्थित है।


16- निम्नलिखित में किस को रहस्यमई झील कहा जाता है?

A- जोर पोखरी झील

B- डोडीताल झील

C- रूपकुंड झील

D- रेड हिल्स झील


उत्तर- रूपकुंड झील


व्याख्या*** रूपकुंड झील को रहस्यमई झील की संज्ञा प्रदान की जाती है। यह भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक हिम झील है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

High Risk Pregnancy//ANM MCQs QUESTIONS//ANM Previous Year Questions//

BTSC Staff Nurse Previous Year solved Questions paper/Staff Nurse MCQs QUESTIONS//Bihar Staff Nurse Questions and answers//

ANM Previous Year Solved Questions (One-liners)//ANM Onliner Questions answer in Hindi//ANM QUESTIONS AND ANSWER 2025